यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
पटना। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा के द्वारा राष्ट्रीय लोक जनता दल की प्राथमिक सदस्यता अपने कुछ साथियों संजय कुशवाहा विभूतिपुर, शुभम राज पटना के साथ पार्टी के वरीय नेता लालबाबू महतो के नेतृत्व में विधिवत ग्रहण किया।

उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में निश्चित रूप अपनी क्षमता एवं राजनीतिक अनुभव का पूरा उपयोग कर पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचना है और उपेन्द्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करना है। ताकि बिहार के आम जनों को एक सशक्त एवं मजबूत विकल्प दिया जा सके।

इस अवसर पे पार्टी के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत चौधरी पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर प्रभारी संजीव राम, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अशोक राम, प्रदेश महासचिव अरविंद वर्मा मौजूद थे।








