अंधविश्वास : समस्तीपुर में शमशान में दफनाए शव को निकाल घन्टो किया गया जिंदा करने का प्रयास

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ रही है, जहां श्मशान घाट में भगत के द्वारा लाश को जिंदा करने का घंटो प्रयास किया गया। इसके बाद फिर लाश को मिट्टी के नीचे दफना कर दिया गया। मामला जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गोटियाही शमशान की है। जहां गुरुवार को अंधविश्वास में एक मृत युवक के शव को जिंदा करने का कुछ भगतों ने प्रयास किया। इस कार्रवाई को देखने के लिए श्मशान में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी। हालांकि युवक को जिंदा नहीं किया जा सका।


मिली जानकारी के अनुसार खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड 5 निवासी मोहन सदा के 25 वर्षीय पुत्र लालू सदा करीब 6 माह से बीमार था। बुधवार रात उसका निधन हो गया। गुरुवार दोपहर 12 बजे उसके शव को रेवडा गोटियाही श्मशान में दफना दिया गया। शव दफनाने के बाद कुछ लोग श्मशान में पहुंचे और डायन से मरवाने का आरोप लगा मृतक को जिंदा करने की बात कह शव को खोद कर बाहर निकलवाया।


उसके बाद कुद भगतों ने झाड़-फूंक करने का खेल शुरू किया। रेबड़ा पंचायत के मुखिया के पति रविंद्र राय ने बताया कि श्मशान में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वहीं खानपुर उत्तरी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति को जिंदा करने के नाम पर उसके शव को खोद कर निकाल लिया। इसको देखने को लेकर लोगों की भीड़ लग गई।


इसकी सूचना खानपुर थाना अध्यक्ष को भी लोगो ने दी। इस संबंध में पूछे जाने पर खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इस सबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। समाचार प्रेषण तक लाश को जिंदा करने करने की कोशिश में भक्त व ओझा तरह तरह की कवायद कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *