विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कमिटी नगर मंडल और ग्रामीण मंडल के ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शहर के चौरसिया विवाह भवन में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि रोसरा विधायक वीरेंद्र कुमार ने कहा की 2024 में नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमन्त्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओ ने लिया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के दम पर ही आज भाजपा दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी है। वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष रामसुमरन सिंह ने कहा की देश के अंदर सबके साथ सबके विश्वास सबके प्रयास के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। गरीबों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बहुत ही लाभदायी योजना है। उप मेयर रामबालक पासवान ने कहा केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।

कार्यक्रम का अध्यक्षता निवर्तमान नगर अध्यक्ष राहुल कुमार ने किया। मौके पे पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर ठाकुर, राकेश राज, शैलेंद्र सिंह, शिवशंकर चौधरी, सुजय कुमार गुड्डू, नीरज सोनी, कृष्णदेव सिंह, कृष्णमोहन गुप्ता, राजकुमार राय, सुनील राय, प्रशांत कुमार, दिलीप सहनी, श्याम पासवान, विकास सर्राफ, पंकज साह, संतोष सिंह, श्याम सिंह,

सुरेश दीक्षित, परवीन सिंह, संजीव कुमार सिंह, श्याम नारायण शर्मा, प्रमोद पोद्दार, किशोर सिंह, विपिन दास, प्रदीप कुशवाहा, मुन्ना मिश्र, अरुण दास, अरुण साह, दिनेश सिंह, गौरव सिंह, शशिभूषण दास, नीतीश चौहान, मनोज गुप्ता, रामबली महतो, प्रदीप कुमार, संतोष साह, संजय कुमार,

राकेश कुमार, बैजू पासवान, सुनील यादव, राजू यादव, अरविंद ठाकुर, बैधनाथ पांडेय,  विजय चौधरी,  प्रेम चौधरी, विकास झा, अनिल दास, हेमकुमार यादव व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद वरिष्ठ नेता भाग्यनारायण राय के निधन पर दो मिनट का शोक रख के श्रद्धांजलि दिया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल पूर्वी कृष्ण बालक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *