समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर एवं जिले में बाइक चोरी की घटना को देखते हुए एसपी विनय तिवारी ने इसे गंभीरता से लिया है। नगर व मुफस्सिल थाना में एसआईटी का भी गठन किया है। चोरी की घटना को रोकने एवं बाइक की बरामदगी व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। घटना पर अंकुश लगाने की दृष्टिकोण से एसपी ने बुधवार को शहर के धर्मपुर क्षेत्र में जाकर स्थल निरीक्षण किया। जून महीने में धर्मपुर से दो बाइक की चोरी की घटना होने पर एसपी ने इसे गंभीरता से लिया। जिसके बाद एसपी अपनी टीम के साथ अचानक धर्मपुर पहुंच गए।

एसपी व उनकी टीम के अचानक धर्मपुर पहुचने पर स्थानीय लोग भी चौंक गए। बाद में लोगो को बाइक चोरी की जांच को पहुचने की जानकारी मिली। इस दौरान एसपी विनय तिवारी ने कहा कि धर्मपुर का क्षेत्र पहले से ही कुछ डिस्टर्ब एरिया होने का इनपुट मिला है। इसलिए धर्मपुर इलाके पर निगरानी एवं बाइक चोरी की घटना सहित अन्य घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उनके नेतृत्व में टीम आकर विभिन्न स्थलों की जांच पड़ताल की है।

मुफस्सिल व नगर थाना क्षेत्र में एसआईटी का गठन किया गया है। मई व जून में कई बाइक चोरी की घटना हुई है। जिसकी जांच के लिए उनकी टीम यहां पहुंची है। स्थल निरीक्षण के साथ ही यह देखा जा रहा है कि एसआईटी के द्वारा कितना कार्य किया गया है। इसको लेकर दिशा निर्देश दिया गया है। जबकि इससे पूर्व भी अब तक कई बाइकों की चोरी हो चुकी है।

बाइकों की रिकवरी के लिए उन्होंने घटनास्थल पर टेक्निकल सेल को कई निर्देश दिया। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि धर्मपुर में स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बाकी रिकवरी टीम जिले में कार्य कर रही है। बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी डीएसपी एवं थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है साथ ही इस तरह की की घटना पर गंभीरता से लेते हुए स्वयं स्थल पर जाकर मामले की जांच पड़ताल करेंगे ताकि जिले में बाइक चोरी की घटना रोकी जा सके।






