यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन परिसर मे शुक्रवार को खरीफ महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह व लोजपा नेता चंद्रशेखर राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया, जबकि संचालन एटीएम सुशील कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए केभिके विरौली के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर वर्षा कुमारी ने कहा कि अच्छे उत्पादन के लिए मिट्टी जांच करना आवश्यक है।उन्होंने खरीफ फसल के उन्नत बीज, कीट प्रबंधन एवं नियंत्रण के बारे में विस्तार से चर्चा किया। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक मारुति नंदन शुक्ला ने कहा कि बदलते मौसम में कम पानी व कम समय में अच्छी उत्पादन वाली धान की बीज का चयन करना जरूरी है।उन्होंने फसल चक्र की चर्चा करते हुए कहा कि किसान भाईयों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ताकि मिट्टी का उर्वरा क्षमता बनी रहे।

कार्यक्रम में आत्मा के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉक्टर पी के मिश्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति में किसान भाईयों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ वर्षापात कम हो रही है, वहीं दूसरी तरफ वातावरण गर्म हो रहा है।पानी का जलस्तर नीचे गिर रहा है। ऐसे में आपदा जैसी संकट पैदा होने की संभावना है। अतः समय रहते जलवायु परिवर्तन के दृष्टिकोण से कार्य करने की आवश्यकता है।

मौके प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार झा, मुखिया अरुण कुमार सिंह, सरपंच चंद्रशेखर सिंह, रामबहादुर झा, रामजपो महतो, प्रेमानंद सिंह, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा, एटीएम अमरदीप शर्मा, शशि कुमार, गंगा प्रसाद झा, राजगीर राम, प्रदीप कुमार साहनी, डॉक्टर लाल बाबू आदि उपस्थित रहे।







