यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर (रंजीत कुमार)। बिहार राज किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन शुक्रवार को किसान सलाहकारों ने ई किसान भवन समस्तीपुर के सामने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इसका नेतृत्व संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष मीरा कुमारी ने किया। किसान सलाहकारों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

मांगों में किसान सलाहकार को जनसेवक के पद पर समायोजन करने एवं तीन स्तरीय कमेटी की अनुशंसा लागू कर वेतन देने की मांग शामिल है। किसान सलाहकारों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय शंकर को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।

मौके पर रंजू कुमारी, पवन लता, प्रेम शिला, प्रियंका, विकास कुमार, संदीप, धर्मनाथ राय, सुधीर कुमार, मनोज कुमार, मोहन कुमार, गंगेश गुंजन, विजय कुमार, धीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सुमन, अशोक कुमार, संतोष कुमार, विपिन कुमार महतो सहित सभी किसान सलाहकार मौजूद थे।








