रोसड़ा में जमीनी विवाद में हिंसक झड़प में कई लोग जख्मी, मारपीट में चली गोली से एक युवक जख्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना के महरौर गांव में शुक्रवार जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसके कारण मारपीट के दौरान गोलीबारी की भी घटना हुई। जिससे एक पक्ष के युबक को गोली लग गयी। गोली लगने से जख्मी युवक महरौर निवासी रेवती रमण राय का पुत्र निरंजन राय उर्फ पप्पू बताया गया है। विवाद में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर शुरू कर दी है। हालांकि इसमें अभी तक किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

वही मारपीट की घटना में घायलों में महरौर निवासी रविन्द्र राय (35), इसी गांव के उमानाथ राय (38) व चंद्रहास राय (45) शामिल है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार गोली से जख्मी युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में जारी है। इधर , घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्णा प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष रामाशीष कामती व एसआई निरंजन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। हालांकि तब तक दोनों पक्ष के लोग घटनास्थल से भाग निकले थे। पुलिस ने घटनास्थल से दो असलहा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।


जिसमें एक पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस व एक लोडेड लाइसेंसी रायफल बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी जनाकारी देने से परहेज कर रही है।

थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लिया गया है। सभी घायल विभिन्न जगह इलाजरत है। अब तक किसी भी पक्ष से थाना को लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल कैम्प कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *