यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदचौर पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के चौर में एक युवती की लाश मिली। जिंस पेंट व शर्ट पहने युवती की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। गुरुवार को चौर में गए लोगो की नजर जब युवती की लाश पर पड़ी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। इधर, चौर में युवती की लाश मिलने की सूचना गांव में फैलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। मृतका की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी सतन पासवान की 19 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि उक्त युवती दो दिन पहले अपने घर से लापता हो गई थी। जिसका शव गुरुवार को पंचायत के ही छरकी बांध नामक चौर से मिला है। शव मिलने की सूचना पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बताया जाता है कि उक्त बांध से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब उक्त महिला के शव पर पड़ी तो इसकी जानकारी गांव में लोगों को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार 4 महीने पूर्व ही उजाला की शादी हुई थी। वह इन दिनों अपने मायके में ही रह रही थी। पिछले दो दिनों से लापता होने के कारण परिजन काफी परेशान थे। मायके व ससुराल वाले युवती की खोज में जुटे थे। इसी बीच गुरुवार को लाश मिलने की सूचना पर जब परिजन पहुचे तो मृतका की पहचान हुई। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जतायी जा रही है।

दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतित हो रहा है। एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।







