यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों मोबाइल छिनतई गिरोह काफी सक्रिय है। पलक झपकते ही बाइक सवार गिरोह के द्वारा मोबाइल व चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस कड़ी में रोसड़ा पुलिस ने मोबाइल छिनतई गिरोह का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही दर्जन भर चोरी की मोबाइल को भी बरामद किया गया।

रोसड़ा अनुमंडल पुलिस कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि रोसड़ा थाना के अनुमंडल रोड स्थित बाबा स्थान केपास मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। इसका सफल उद्भेन कर लिया गया है। इसमें तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में विभूतिपुर थाना के विभूतिपुर काली मंदिर वार्ड 14 निवासी भरत कुमार, गोविंद कुमार एवं नरहन वार्ड पांच निवासी मुमताज अली शामिल है।

डीएसपी ने कहा कि 24 मई की शाम अनुमंडल रोड में मोबाइल छिनतई की घटना हुई थी। इसके बाद टीम बनाकर इसकी जांच शुरु की गयी। तकनीकि साक्ष्य के आधार पर इन कांड में शामिल इन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें कुल 12 मोबाइल बरामद किया गया है। जो विभिन्न कांडों में चोरी व छिनतई की गयी थी।

डीएसपी ने बताया कि इन लोगों के द्वारा मोबाइल चोरी व छिनतई के बाद दुकान में बेच दिया जाता था। फिर दुकानदार उसका सभी डेटा डिलिट कर मोबाइल का फार्मेट मार कर कम दाम में बेच देता था। दुकानदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

छापेमारी टीम में रोसड़ा थानाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, एसआई रामाशीष कामती व निरंजन कुमार तथा विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल शामिल थे।






