यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु सियालदह और सहरसा के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13163 व 13164 सियालदह -सहरसा- सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के कोपरिया स्टेशन पर दिनांक 29 मई से 02 मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 13163 सियालदह- सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस दिनांक 29 मई से 11.40 बजे कोपरिया स्टेशन पहुॅचकर 11.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 13164 सहरसा -सियालदह हाटे बाजार एक्सप्रेस दिनांक 29 मई से 14.41 बजे कोपरिया स्टेशन पहुॅचकर 14.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।









