अवध आसाम एक्सप्रेस एवं डा. अम्बेडकर नगर- कामाख्या एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 26 मई 2023 से गाड़ी संख्या 15909 व 15910 डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस एवं 19305 व 19306 डॉ. अम्बेडकर नगर- कामाख्या एक्सप्रेस का सोनपुर स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विदित हो कि अब तक इस ट्रेन का सोनपुर स्टेशन पर परिचालनिक ठहराव था, परंतु अब दिनांक 26 मई 2023 से वाणिज्यिक ठहराव प्रारंभ हो जाएगा।

गाड़ी संख्या 15909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस दिनांक 26 मई से 17.40 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 17.45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस  26 मई से 05.05 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 05.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसी तरह, दिनांक 26 मई से गाड़ी संख्या 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर- कामाख्या एक्सप्रेस 16.45 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 16.50 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा गाड़ी संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 21.55 बजे सोनपुर पहुंचेगी तथा यहां से 22.00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *