सरायरंजन में शार्ट सर्किट से भीषण अगलगी से दर्जन भर से अधिक घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना के हरपुर बरहेता पंचायत के वार्ड संख्या चार में बुधवार की दोपहर भीषण अगलगी की घटना हुई। देखते ही देखते इस घटना में दर्जन भर से अधिक घर जलकर राख हो गया। जिसमें लाखों की संपत्ति जलने की बात सामने आयी है। घटना के पीछे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण पलक झपकते ही आग पूरी तरह फैल गयी।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर महेश ठाकुर के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी, जबतक लोग कुछ समझते तब तक आग विकराल रुप ले लिया और देखते ही देखते आग पूरी तरह फैल गयी। जिसके कारण अमरजीत ठाकुर, संजय कुमार ठाकुर, ललित कुमार ठाकुर, अनिल कुमार ठाकुर, पंचानन ठाकुर, दुर्गा नंद ठाकुर, केशव ठाकुर आदि का घर भी आग की चपेट में आने से जल गया। इस घटना में 20 से 25 लाख की क्षति आंकी गयी है।

बताया जाता है कि आग लगते ही हल्ला किया गया। लेकिन आग की लपटे काफी उठने लगी। घर के लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचायी। तेज लपटों के कारण घर में रखे सामानों को निकालने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। जिसके कारण नजरों के सामने ही पूरी संपत्ति जलकर राख हो गयी।

इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने आग लगते ही सरायरंजन पुलिस को अगलगी की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना में लगे अग्निशामक गाड़ी को घटनास्थल पर भेज दिया गया। निजी पंपसेट एवं फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस अगलगी में सभी घरों में रखे बर्तन, कपड़ा, गहना, नगदी समेत अन्य उपसकर सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार अमरजीत ठाकुर के बेटी का शादी होने वाली थी। शादी को लेकर सारी खरीदारी कर ली गई थी। लेकिन इस अगलगी में शादी के लिए खरीदारी किए गए कपडा, गहना सहित अन्य सभी सामान जल गया।

इधर, रायपुर बुजूर्ग पंचायत के रसलपुर वार्ड नंबर 6 में खाना बनाने के दौरान विनोद राम के घर में गैस सिलेंडर फटने से पांच घर अगलगी की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की सक्रियता एवं दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना में विनोद राम, प्रमोद राम, सुबोध राम, सोनू राम व माधो देवी के घर जलकर राख हो गई।

इधर, अगलगी की घटना के बाद कर्मचारी दोनों पंचायत में अगलगी की जांच रिपोर्ट बनाने में जुटे हैं। सीओ पंकज कुमार झा ने बताया कि सभी अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी सहायता अविलंब मुहैया करा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *