यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज घटना सामने आया है। जहां लोकनाथपुर वार्ड 23 मोहल्ला में बीटेक इंजीनियर व युवा साहित्यकार आदर्श कुमार ने घर मे ही पंखे से लटक खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। मृतक इंजीनियर मोहल्ले के ही गणेश राम का पुत्र है। बताया जाता है कि इंजीनियर के पिता गणेश राम अजनौल हाई स्कूल के हेडमास्टर हैं। जबकि उनकी माता ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण का पता चलेगा। फिलहाल खुदकुशी के मामले पर जांच की जा रही है।


घटना के संबंध में आदर्श के पिता डॉ गणेश राम के अनुसार आदर्श पिछले जनवरी महीने से दलसिंहसराय में रह रहा था।ज्यादातर समय वह अपने कमरे में ही लेखन व पठन पाठन में लगा रहता था। इंजीनियर आदर्श की एक किताब ‘मेरे अल्फाज’ प्रकाशित हो चुकी है जबकि उसकी दूसरी किताब प्रकाशित होने की स्थिति में है।

डॉ गणेश ने बताया कि मध्य रात्रि वह अचानक आदर्श के कमरे में गए तो आदर्श का शव पंखे से लटक रहा था। यह देख सब सन्न रह गया। हालांकि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जाता है कि आदर्श ने अपने फेसबुक पोस्ट पर आखिरी पोस्ट मंगलवार दिन के 2:00 बजे किया था जिसमें वह Here’s the thing लिखा था।

मोहल्ले में इंजीनियर की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। आदर्श दो भाई था। पढा लिखा व योग्य परिवार होने के बावजूद आदर्श की खुदकुशी ने परिवार व मोहल्ले के लोगो को झकझोर दिया है।






