हटिया और सांकी के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की पुर्नबहाली

क्लीक कर Doorbeennews व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 04 मई 2023 से हटिया और सांकी रेलवे स्टेशनों के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 08607 व 08 एवं 08617 व 18 पैसेंजर स्पेशल के परिचालन को पुनर्बहाल किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 08607 व 08 हटिया, सांकी, हटिया स्पेशल दिनांक 04 मई 23 से गाड़ी संख्या 08607 हटिया सांकी स्पेशल हटिया से 06.55 बजे खुलकर 08.50 बजे सांकी पहुंचेगी तथा वापसी में, गाड़ी संख्या 08608 सांकी हटिया स्पेशल 10.00 बजे सांकी से खुलकर 12.10 बजे हटिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या  08617 व 18 हटिया सांकी हटिया स्पेशल – दिनांक 04 मई 23 से गाड़ी संख्या 08617 हटिया सांकी स्पेशल हटिया से 18.30 बजे खुलकर 20.20 बजे सांकी पहुंचेगी तथा वापसी में, गाड़ी संख्या 08618 सांकी- हटिया स्पेशल 20.55 बजे सांकी से खुलकर 22.50 बजे हटिया पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में ये दोनों स्पेशल रांची, नामकोम, तातिसिल्वाई, मेसरा, हुंडूर हाल्ट, झांझीटोली हाल्ट पर रूकेगी। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *