सेहरा की जगह कफ़न में लिपटा, शहनाई की जगह पसर गया मातम

क्लीक कर doorbeennews व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। घर मे शहनाई बज रही थी। मेहमान भी जुट गए थे। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी। हर लोगो के चेहरे खिल रहे थे। भला हो क्यों ना, बेटे की शादी थी। चंद घन्टे में बारात निकलने वाली थी। बारात जाने वाले भी अपनी तैयारी कर लिए थे। दूल्हे का सेहरा भी सजा हुआ था। लेकिन अचानक एक पल में घर मे शहनाई की जगह मातम पसर गया।

महिलाओं के चीत्कार से पूरा गांव दहल उठा। जब लोगो को जानकारी मिली की, दूल्हे की ही मौत हो गयी। हृदय विदारक घटना बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना के किशनपुर यूसुफ गांव की है। जहां बारात जाने से पहले दूल्हे की करंट लगने से मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार सरायरंजन थाना अंतर्गत किशनपुर युसूफ गांव में करंट की चपेट में आने से किशनपुर युसूफ पंचायत के वार्ड 10 निवासी केदार राय के पुत्र सीताराम राय (21) की मौत हो गयी।

सीताराम राय की बुधवार को शादी होने वाली थी। लेकिन इस घटना के कारण घर मे शादी का जश्न मातम में बदल गया। वही सेहरा की जगह दूल्हे को कफ़न में लिपटा दिया गया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सीताराम का धृतढारी मटकोर हुआ था। बुधवार को शादी थी। धृतढारी मटकोर के बाद सीताराम स्वयं हैलोजन का तार हटाने का प्रयास कर  रहा था। उसी दौरान कटे तार के सम्पर्क में आने से युबक झुलस गया था। यह देख जबतक परिजन बिजली का स्वीच ऑफ करते तबतक युवक की मौत हो गयी।

दूल्हे की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। इससे घर मे गूंज रहा मंगल गीत चीत्कार में बदल गया। दरवाजे पर बज रहे मंगल गीत की जगह महिलाओं व परिजनों का चीत्कार से पूरा माहौल ही गमगीन हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोग व जनप्रतिनिधि मृतक के परिजन को सांत्वना देने में जुटे हुए थे।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वही घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया था। लोग यही कह रहे थे, भगवान भी कभी कभी कठोर हो जाते हैं। दूल्हे को सेहरा की कफ़न में लिपटाना पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *