यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर 9 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

जिसका नेतृत्व प्रदेश सचिव कुमार रजनीश ने किया। इस धरने पर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सरकार की नई नियमावली 2023 में संशोधन, कार्य कालजात नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने, पुराना वेतनमान और पुरानी पेंशन नीति लागू करने और 10 वर्षों की सेवा के उपरांत एसीपी का लाभ देने सहित अन्य मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का बताना है कि बेसिक ग्रेड पे के शिक्षकों को स्नातक ग्रेड पे लागू किया जाए। साथ ही शिक्षक संघ ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


शिक्षकों का बताना है कि पूर्व में सरकार ने घोषणा की थी कि नियोजित शिक्षकों को भी राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन जब दर्जा देने की बारी आई तो सरकार मुकर रही है।








