यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर मंगल हाट में अचानक आग लगने से आधा दर्जन दुकानें जलकर राख हो गयी।घटना के बाद आस पास अफरातफरी का माहौल हो गया। इस घटना में जहां आग की चपेट में आने से एक बच्चे की भी झुलस कर मौत हो गयी। वही घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना की सूचना पर रोसड़ा, दलसिंहसराय से फायर ब्रिगेड की टीम बुलायी गयी। इसके बाद आग पर काफी मशक्कत से काबू पाया गया।

घटना में निरंजन कुमार, अमृतांशु राज, पवन कुमार शर्मा का फर्नीचर दुकान के अलावा गगन चौधरी व अजय चौधरी दुकान भी स्वाहा हो गयी। इसके अलावा हरदेव महतो उर्फ नन्हकी चौधरी, शेखर चौधरी एवं अविनाश चौधरी की मुर्गा की दुकान भी आग से बचाने के क्रम में क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गगन चौधरी का पोता व विक्की चौधरी का लगभग पांच वर्षीय पुत्र निक्की कुमार की झुलस कर मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक फर्नीचर की दुकान में आग लगी। जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विभूतिपुर अग्निशामक टीम को दी। सूचना पर पहुंची अग्निशामक टीम ने छोटी वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गयी।

लेकिन आग ने विकराल रूप के सामने फ़ायर ब्रिगेड के टीम का प्रयास कम पड़ रहा था। जिसके एक घंटे बाद बारी बारी से रोसड़ा, दलसिंहसराय, समस्तीपुर से कुल चार छोटी बड़ी दमकल वाहन मिलकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। फिर भी आग पर काबू पाने में दो घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बताया जाता है कि आग की लपटें गगन चौधरी की दुकान से ही उठी थी। अगलगी की सूचना पर विभूतिपुर सीओ अशोक कुमार यादव, हल्का कर्मचारी के साथ नुकसान के आकलन में जुटे हुए थे। अगलगी से बच्चे की झुलसकर हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए दलसिंहसराय रोसड़ा 88 को घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम भी किया।

बाद में सीओ, थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से लोगो को समझा कर शांत किया गया। साथ ही उचित मुआवजा देने का भी आश्वासन भी दिया गया।







