दरभंगा स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट सेवा का किया गया शुभारंभ

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा स्टेशन पर शनिवार को लिफ्ट सेवा का शुभारंभ किया गया। दरभंगा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो बनाए गए लिफ्ट को आम यात्रियों के लिए शुरु कर दिया गया। दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी एवं भाजपा नेत्री धर्मशीला गुप्ता के फिता काटकर इसका उद्घाटन किया।


इससे पूर्व दरभंगा स्टेशन पर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने इन अतिथियों का स्वागत किया। इस कड़ी में स्टेशन के वीआईपी कक्ष में डीआरएम व अन्य अधिकारियों के साथ सांसद व विधायक ने दरभंगा स्टेशनों के विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की गयी। इस दौरान यात्री सुविधाओं को लेकर भी कई मुद्दों पर चर्चा की गयी।


मौके पर डीआरएम आलोक अग्रवाल के अलावे सीनियर डीईएन कोर्डिनेशन आरएन झा, सीनियर डीईएन वन वीके गुप्ता, सीनियर डीईईजी प्रभात कुमार, सीनियर डीओएम निलेश कुमार, एसीएम आरके सिंहा, एसी टीएस गोपा कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


बतादें कि समस्तीपुर रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन में दरभंगा का नाम शामिल है। दरभंगा स्टेशन पर यात्री सुविधा को बढ़ाते हुए लिफ्ट की सुविधा दी गयी है। इससे बुजुर्ग, महिला, बीमार यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में काफी सुविधा होगी।


विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में भी दरभंगा स्टेशन का नाम चयनित है। इसको लेकर रेलवे के द्वारा कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। विश्वस्तरीय स्टेशन बनने के बाद यहां यात्रियों को हाईटेक यात्री सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही स्टेशन का लुक भी बदला-बदला नजर आएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *