ईसीआर में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य ने जीएम के साथ की समीक्षा बैठक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े

हाजीपुर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की ादस्या डॉ. अंजू बाला एक दिवसीय दौरे पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपर पहुंची। इस दौरान डॉ. अंजू बाला की अध्यक्षता में पूर्व मध्य रेल के महेन्दू स्थित सभागार में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा के साथ अनुसूचित कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रमोशन एवं उनके वेलफेयर से जुड़े मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।


इस बैठक में पूर्व मध्य रेल की ओर से अपर महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या डॉ. अंजू बाला ने समीक्षा बैठक के उपरांत कहा कि वे पूर्व मध्य रेल द्वारा अनुसूचित जातियों के कर्मचारियों के नियुक्ति, प्रमोशन एवं उनके वेलफेयर के लिए उठाए गए कदमों से संतुष्ट हैं।

इस समीक्षा बैठक से पूर्व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्या डॉ. अंजू बाला ने पूर्व मध्य रेल एससी एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी एक बैठक की। जिसमें एससी एसटी कर्मचारियों के हितों एवं उनके कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

विदित हो कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारतीय संविधान के अनुच्छेद 338 द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है जिसकी स्थापना अनुसूचित जातियों के शोषण के खिलाफ उनके सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक हितों को बढ़ावा देने एवं उनकी रक्षा करने के लिए की गयी है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के वर्त्तमान में अध्यक्ष विजय सांपला, उपाध्यक्ष अरुण हलदर तथा सदस्य डॉ. अंजू बाला एवं श्री सुभाष रामनाथ पारधी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *