यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। आईजी विकास वैभव के लेट्स इंस्पायर बिहार के मुहिम के तहत समस्तीपुर में भी वंचित समाज के बच्चों को शिक्षित करने के लिए गार्गी पाठशाला का शुभारंभ किया गया। समस्तीपुर शहर के मगरदही में सेंट पीटर स्कूल द्वारा गार्गी पाठशाला का उद्घाटन आईजी विकास वैभव, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य डॉ. गौरी शंकर झा एवं पटना मुख्यालय के डीएसपी विनय रंजन ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व दीप जलाकर किया।

इस दौरान आईजी विकास वैभवन ने कहा कि जो समक्ष हैं, उन्हें वंचित लोगों को मदद करने की जरुरत है। इसी कड़ी में लेट्स इंस्पायर बिहार के मुहिम के तहत वंचित बच्चों को सहयोग करने एवं शिक्षित बनाने के लिए गार्गी पाठशाला खोला गया है।

समाज के हर वर्ग के बच्चे शिक्षित हों, इसी कड़ी में समस्तीपुर में गार्गी पाठशाला खोला गया है। पटना के बाद पहली गार्गी पाठशाला समस्तीपुर में ही खोला गया है।

उन्होंने कहा कि बिहार सदियों से ज्ञान की धरती रही है। देश विदेशों में यहां की ज्ञान व विद्वता की डंका बज चुकी है। बस इसे सभी लोगों को सहयोग से ज्ञान की गंगा को बढ़ाते रहना है। उन्होंने कहा कि गार्गी पाठशाला में समाज के दलित, पिछड़े वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

मौके पर सेवानिवृत शिक्षक रामशंकर झा, मैरी आईरीनी, प्रशांत कुमार झा, सात्विक सक्सेना, नीरज कुमार आदि ने गार्गी पाठशाला की विशेषता एवं महत्वों पर विस्तार से चर्चा की।








