भाई वीरेंद्र को भाजपा में मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बीजेपी जिला संगठन में भाजपा नेता वीरेंद्र यादव उर्फ भाई वीरेंद्र को जिला मंत्री की जवाबदेही सौँपी गयी है।बीजेपी की राष्ट्रीय अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उनकी नियुक्ति की है। जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

वीरेंद्र यादव पूर्व में भी समस्तीपुर जिला के भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। फिर युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, समस्तीपुर नगर के प्रभारी, वारिसनगर विधानसभा के प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी ऐसे ही कई दायित्व का नेतृत्व किया।

वर्तमान में उन्हें जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र यादव ने हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही है। बताते चलें कि काफी इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *