मुजफ्फरपुर एवं बरौनी से यशवंतपुर के लिए मिली एक-एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर एवं बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी संख्या 05271/05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल- यह स्पेशल मुजफ्फरपुर से 05 मई 2023 से 26 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को तथा यशवंतपुर से 08 मई 2023 से 29 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जायेगी। गाड़ी संख्या 05271 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर समर स्पेशल मुजफ्फरपुर से शुक्रवार को 15.30 बजे खुलकर 16.35 बजे हाजीपुर, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार को 16.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05272 यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर समर स्पेशल यशवंतपुर से सोमवार को 07.30 बजे खुलकर बुधवार को 06.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.30 बजे पाटलिपुत्र एवं 10.25 बजे हाजीपुर रूकते हुए 12.00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 13 एवं साधारण श्रेणी के 05 कोच होंगे ।

गाड़ी संख्या 05215/05216 बरौनी-यशवंतपुर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल – यह स्पेशल बरौनी से 06 प्रदर्शन 2023 से 27 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को तथा यशवंतपुर से 09 मई 2023 से 30 मई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।

गाड़ी संख्या 05215 बरौनी-यशवंतपुर समर स्पेशल बरौनी से शनिवार को 14.30 बजे खुलकर 15.40 बजे मोकामा, 16.15 बजे बख्तियारपुर, 17.40 बजे पटना, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए सोमवार को 16.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05216 यशवंतपुर-बरौनी समर स्पेशल यशवंतपुर से मंगलवार को 07.30 बजे खुलकर गुरूवार को 06.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 07.50 बजे बक्सर, 08.35 बजे आरा, 09.35 बजे पटना, 10.20 बजे बख्तियारपुर एवं 11.05 बजे मोकामा रूकते हुए 12.30 बजे बरौनी पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 08 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *