यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मुसापुर गैस गोदाम के नजदीक राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला कार्यालय में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती सामारोह पूर्वक मनायी गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता रालोजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी व संचालन दलित सेना महिला सेल की जिलाध्यक्ष रिता पासवान ने की।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम रालोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बाबासाहेब डॉ० भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी ने कहा कि बाबासाहेब भारतीय संविधान के शिल्पकार और देश के पहले कानून मंत्री व महान समाज-सुधारक थे।

बाबासाहेब दलितों, शोषितों, पीड़ितों एवं महिलाओं के अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर उन्हें विकास के मुख्यधारा में जोड़ने वाले गरीबों के मसीहा थे।

डॉ भीमराव अंबेडकर देश को नई दिशा देने वाले महानायक थे। जयंती समारोह में धन्यवाद ज्ञापन युवा रालोजपा के राष्ट्रीय सचिव कुनाल राम किया। जयंती समारोह में किसान प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय,

प्रदेश सचिव पूर्व प्रमुख रविता तिवारी, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रिना सहनी, मनोज कुमार, शोभा राम, जीवक्ष पासवान,

बंटी जयसवाल, चन्दन कुमार, गोपाल शर्मा, विनोद सिंह, सत्येंद्र झा, अशोक सिंह, नन्द कुमार, सुशांत चौधरी, बिंदु बाबली, मंजू देवी, धीरज पासवान, राजेश कुमार सहित कई रालोजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।






