यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के डीगांवपुर ग्राम में नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया। गया । समस्तीपुर जिले के जीविका के जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने प्रखंड के कर्मी के साथ संयुक्त रूप से नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया गया ।

वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों को नीरा के लाभ के विषय में जानकारी दी गई । लोगों ने भी गुणकारी नीरा को खूब पसंद किया । यहाँ जीविका द्वारा प्रोत्साहित नीरा उत्पादक समूह के माध्यम से उपलब्ध नीरा की बिक्री होगी ।


जीविका नीरा उत्पादक समूह से जुड़े सदस्यों ने बताया कि नीरा पेड़ से प्राप्त शुद्ध एवं मीठा रस है। उन्होंने कहा वह प्रत्येक शाम को साफ लबणी में चुना लेप कर ताड़ के पेड़ पर लबणी लगा देते हैं और प्रातः सूर्योदय से पूर्व इसे उतार लेते हैं। इसे ठंडा रखते हुए बिक्री केंद्र तक पहुंचाया जाता है।






