समस्तीपुर के तीन ग्रामिण बैंक लूटकांड का खुलासा, 20.23 लाख के साथ चार गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में कुछ दिनों के अंतराल पर एक के बाद एक करते हुए तीन ग्रामीण बैंक लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि इस घटना में ही एक ही गिरोह के द्वारा अंजाम दिया गया है। गिरोह में शामिल चार अपराधियों को लूट के 20 लाख 23 हजार रुपये एवं हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं सरगना की तलाश के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। एसपी ने बताया कि तीनों बैंक लूटकांड के खुलासा के दौरान दो सौ सीसीटीवी कैमरों एवं छह सौ मोबाइल नंबरों को खंगालने के बाद यह सफलता हाथ लगी है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपराधियों की जारी तस्वीरों के बाद युवाओं के द्वारा भी पहचान कराने में काफी मदद मिली है।


एसपी ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहार के मो. कमर के पुत्र मो. जावेद उर्फ नियाज, कल्याणपुर थाना के वासुदेवपुर निवासी महेश प्रसाद के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ विक्की उर्फ राकेश, खानपुर जिला के कानुविशनपुर निवासी रामदेव प्रसाद के पुत्र रामबाबू उर्फ सुजीत एवं ताजपुर थाना के दरगाह निवासी नेसार उर्फ फूलो के पुत्र मो. दानिश उर्फ वाहिद को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से लूटे गए 20 लाख 23 हजार रुपए, दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 30 गोली, दो मैगजीन के अलावे घटना में प्रयुक्त किए गए तीन बाइक, हेलमेट, टोली, जूता आदि सामान जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान तीन बैंक लूटकांड सहित विभिन्न जिलों के 11 लूटकांडों का भी खुलासा किया गया है।


एसपी ने बताया कि मार्च महीने में एक मार्च उजियारपुर के शंकर चौक, 15 मार्च को मुसरीघरारी के हरपुर एलौथ एवं 24 मार्च को पूसा थाना के मोरसंड स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में लूट की घटना हुई थी। तीनों बैंक में एक ही गिरोह के द्वारा अंजाम दिया गया।


एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मुसरीघरारी के एनएच 28 स्थित नव दुर्गा के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए चिंहित सभी अपराधी जमा हुए हैं।

जिसके बाद एसआईटी की सभी टीम तत्काल छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से अवैध हथियार एवं बैंक से लूटे गए राशि भी बरामद की गयी।
टीम में सदर डीएसपी एसएच फखरी, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या, मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, दारोगा शनि कुमार, राजन कुमार, संजय कुमार, राहुल कुमार सहित 45 पुलिस अधिकारी शामिल थे। इन पुलिस अधिकारियों को बैंक के द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *