यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। परिवारिक विवाद से परेशान एक सिरफिरे बेटे ने अपनी माँ को बागेश्वर धाम जाने से रोकने के लिए एयरपोर्ट को ही उड़ाने की धमकी दे दी। फिर क्या पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई । एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इधर पटना पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मोबाइल लोकेशन पर धमकी देने वाले युवक का लोकेशन समस्तीपुर आया, फिर समस्तीपुर नगर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए युवक को समस्तीपुर शहर के पंजाबी कालोनी गली संख्या एक से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक सुधांशु शेखर है, जो ताजपुर के बंगरा में रोजगार सेवक होने की बात कही है।

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जप्त कर लिया है । जिस वक्त पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया वह नशे में धुत था। जिसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में उसका मेडिकल जांच भी कराया । इस संबंध में आरोपी का बताना है कि उसका भाई संपति की लालच में उसकी मां को उससे दूर करना चाहता है । भाई माँ को अपने साथ बागेश्वर धाम ले जा रहा था । जिसको लेकर उसने एयरपोर्ट को फोन किया था। ताकि उसकी मां उसके भाई के साथ ना जा सके । जिस वक्त पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने पहुंची । उस दौरान उसने नगर थानाध्यक्ष सहित दो पुलिसकर्मी को दांत काट कर जख्मी कर दिया।


युवक ने कहा कि वह गूगल से नंबर निकालकर फोन किया था और कहा कि एयरपोर्ट पर कुछ गड़बड़ है। जांच कीजिए। कुछ लड़का बतिया रहा था। इधर, गिरफ्तारी के बाद युवक थाना से लेकर एयरपोर्ट तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया।

एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पटना, रांची व दरभंगा एयरपोर्ट को संदिग्ध फोन से उड़ाने की धमकी दी थी। उसके मोबाइल से तीन कॉल की जानकारी मिली है। युवक नशे की हालत में फोन किया है। फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में उसकी मां रांची जानेवाली थी, जिसे रोकने के लिए युवक ने ऐसा किया। विस्तृत जांच की जा रही है। पटना से सूचना आने पर यह कारवाई की गई है।





