समस्तीपुर में लापता युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर चौर स्थित चतरा पोखर में एक युवक की लाश मिली। युवक की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। साथ ही इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई।

मृतक की पहचान दादपुर वार्ड नंबर 6 निवासी रामप्रीत राय के 17 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार राय के रूप में हुई है। शव पहचान होते ही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल घटना के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव से बदबू आने के कारण इसकी हत्या 1 से 2 दिन पूर्व करने की आशंका जताई जा रही है। मुन्ना के भाई सरवन ने बताया कि उसका गांव के ही लोगो से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसमें उसके भाई की हत्या करने की धमकी दी गई थी। परिजन ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर लाश को पानी में फेंक दिया गया।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किया जाएगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है।

इधर लाश मिलने की सूचना पर परिजनों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार मुन्ना कुमार गुरुवार की दोपहर 12 बजे घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी कोई पता नहीं चला। परिजन 3 दिनों से उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।  शनिवार की सुबह  में पोखर में लाश होने की सूचना पर परिजन के पहुंचने पर मृतक की पहचान हो पाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *