यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के काशीपुर स्थित आदर्श ज्ञान निकेतन परिसर में शनिवार को अमर स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीरकुंवर सिंह की जयंती समारोह को लेकर समाजसेवियों की एक बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता समाजसेवी कौशल प्रसाद सिंह, संचालन समाजसेवी जितेन्द्र सिंह चंदेल तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद केके सिंह ने किया।

आगामी 23 अप्रैल 2023 को वीरकुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव समारोह तिरहुत एकेडमी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बच्चो के बीच निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित किया जायेगा ।


विजयोत्सव सह जयंती समारोह को लेकर कार्यक्रम तैयारी-सह-स्वागत कमिटी का गठन किया गया। जितेन्द्र सिंह चंदेल को अध्यक्ष , रामसकल सिंह को उपाध्यक्ष, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर को सचिव बनाया गया है।

वही रंजीत कुमार रम्भू को संयुक्त सचिव, गौतम सिंह को कोषाध्यक्ष, कौशल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह , शिक्षाविद केके सिंह , एनके सिंह , जवाहर सिंह , रविन्द्र प्रसाद सिंह को संरक्षक तथा विवेक कुमार को विजयोत्सव सह जयंती समारोह का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।





