रोसड़ा में पिस्टल के बल पर स्कार्पियो की लूट

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा। समस्तीपुर स्टेशन से भाड़ा पर स्कार्पियो को ले जा रहे लुटेरो ने चालक से मारपीट करने के बाद स्कॉर्पियो  लूट लिया। इसके बाद अपराधी वाहन लेकर बेगूसराय की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोसरा पुलिस में हड़कंप मच गया। वाहन की तलाश में एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोसरा पुलिस की टीम अलग-अलग दिशाओं में जाकर छापेमारी करने में जुट गई है। बताया जाता है कि समस्तीपुर से रोसरा आने के क्रम में महथि पुल के पास अपराधियों ने स्कॉर्पियो वाहन लूटकर बेगूसराय की ओर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार रोसड़ा से सटे महथी पुल के समीप शुक्रवार शाम तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक स्कॉर्पियो लूट की घटना को अंजाम दिया और  बदमाश बेगूसराय की ओर वाहन लेकर फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थानाध्यक्ष  इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद, एसआई रामाशीष कामती, एसआई निरंजन कुमार, एएसआई चंद्रभूषण प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने पीड़ित चालक से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी करने में जुट गया।

घटना के संबंध में स्कॉर्पियो चालक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन युवकों ने समस्तीपुर जंक्शन पर रोसड़ा से सटे बेगूसराय के सागी के लिए भाड़े पर चलने की बात की। एक हजार रुपये में भाड़ा तय कर वहां से चला। सिंघियाघाट जब वो लोग पहुंचे तो रोसड़ा बाजार में जाम रहने की बात कहते हुए महथी होकर गंडक पुल पार कर बांध के रास्ते चलने को कहा गया। फिर वह उसी रास्ते चल दिया।

चालक ने बताया कि  महथी पुल पारकर सहियार डीह बांध के समीप पहुचते ही स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान गाड़ी से उतरने को कहा। फिर तीनों बदमाशों ने गाली-गलौज के बाद उसके साथ लप्पड़-थप्पड़ भी किया। बदमाशों ने उसकी मोबाइल भी छीन ली। उसके बाद स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गये।

इस संबध में रोसड़ा इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि ड्राइवर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *