ताजपुर में हथियार के साथ दो बदमाश धराए, भेजा जेल

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/ताजपुर। ताजपुर पुलिस ने स्थानीय नीम चौक से हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गुरुवार की रात दबोचा। इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव का कमलेश कुमार राय एवं चकमेहसी थाना क्षेत्र के बेलसंडी का बबलू सिंह शामिल है।

गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उसके पास से एक देसी कट्टा एवं दो गोली बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों की आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ताजपुर आया था।

ताजपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजहर खलील के घर में बीते दिसंबर महीने में चोरी की घटना में भी दोनों बदमाश संलिप्त बताए गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *