समस्तीपुर में वार्ड सदस्य ने जीता दो करोड़ रुपये का इनाम, आईपीएल में बनायी अपनी ड्रीम एलेवन टीम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड के लखनपट्टी पंचायत के कशोर निवासी चौकीदार के पुत्र व वार्ड सदस्य मुकेश पासवान ने दो करोड़ रुपये का इनाम जीता है। उसने आईपीएल के ड्रीम इलेवन कॉटेस्ट में यह इनाम जीता। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठे। साथ ही आस पड़ोस के लोगों ने मुकेश को बधाई दी।

मुकेश ने बताया मैट्रिक उतीर्ण करने के बाद वह दिल्ली में जाकर मजदूरी करता था। उसी दौरान 2017 में आईपीएल के ड्रीम इलेवन प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया। बाद में घर आकर खेतीबारी करने लगा। लेकिन ड्रीम इलेवन प्रतियोगिता में भाग लेता रहा।

गुरुवार शाम कोलकाता में केकेआर व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे मैच में उसने अपनी 11 सदस्यीय टीम चुनी थी। रात्रि उसे मैसेज आया कि मैच में वे 1037 अंक लाकर उसने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जिसके लिए दो करोड़ रुपये का इनाम मिला है। मुकेश ने बताया कि इससे पूर्व भी वह पांच लाख व दो लाख रुपये भी जीत चुका था। मुकेश ने बताया कि इस पैसे को वह सामाजिक कार्यो के अलावा स्कूल व बीमार रोगियों पर खर्च करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *