रेल अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों की हुई संयुक्त बैठक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ईसीआरकेयू मण्डलमंत्री  केके मिश्राजी के निर्देशन में नॉन पेमेंट की बैठक सहायक कार्मिक अधिकारी के कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में एपीओ प्रकाश सिंह, एडीएफएम  रामशंकर प्रसाद, प्रशासन की ओर से एवं यूनियन की ओर से मुख्यालय शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा शाखा सचिव मनोज कुमार यादव, नरकटियागंज शाखा सचिव उमेश कुमार, सहरसा शाखा से राजीव कुमार चौधरी, बापूधाम मोतिहारी शाखा सचिव सतीश कुमार उपस्थित रहे।


बैठक में कुल 41 मदो पे चर्चा हुई जिसमें कुल 07 मदो को बंद किया गया शेष 18 मदों पर पेमेंट की सभी प्रक्रिया हो गयी है। फण्ड के अभाव में पेमेंट नही हुआ है जो अप्रैल/23 में भुगतान हो जाएगा।


बैठक काफी सौहार्द पूर्ण माहौल में एपीओ द्वारा सम्पन्न कराई गई। साथ ही लगभग 08 वरीयता सूची में के मामले में कैडर डीलर को जांच कर सही जबाब कर्मचारियों को देने का निर्देश किये। उक्त जानकारी शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *