यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
समस्तीपुर। पटेल छात्रावास निर्माण ट्रस्ट बिहार के संस्थापक अध्यक्ष व छपरा अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह पटेल, पटेल सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभय पटेल, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार तथा जिला प्रवक्ता डॉ अमर कुमार राय के सहयोग से जिला के विभिन्न पंचायतों में छात्रावास निर्माण सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी के तहत बृहस्पतिवार को खानपुर व शिवाजीनगर प्रखंड में विश्व बंधु राय तथा बालवीर कुमार राय के सहयोग से सभी साथी का सदस्यता ग्रहण कराया गया।


मौके पर उपस्थित विश्व बंधु राय, रजनीकांत, राकेश कुमार, ऋषि कपूर, राहुल, राजेश कुमार,सुमन, कुमारी पूजा, कुमारी सुप्रिया कुमारी,विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, राजगीर राय, नीलम कुमार राय सहित पंचायत के सम्मानित साथीगण ने सरदार पटेल जी के प्रति अपने विचार व आस्था व्यक्त किया।

तथा उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया साथ ही सभी सम्मानित साथी अपने सहयोग से सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर समाज के विद्यार्थियों के लिए समुचित सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया तथा भविष्य में समाज के बच्चे को पढ़ाई से संबंधित कभी भी किसी तरह की कोई भी बाधा उत्पन्न ना हो, इसके साथ ही जिला प्रवक्ता डॉ अमर कुमार राय जी ने कहा कि शिक्षित समाज को नए रूप में लाने से हमारा आगे का कुल परिवार व समाज शिक्षित होगा तो सामाजिक कुरीतियों से दूर रहेगा और समाज उन्नति करेगा।





