बेखौफ अपराधी: समस्तीपुर में पुलिस की सक्रियता के बावजूद हो रही ताबड़तोड़ लूट की घटना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में पुलिस की सक्रियता के बावजूद ताबड़तोड़ लूट की घटना होने से सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में लूट की घटना पर ब्रेक नहीं लग रहा है, जिसके कारण पुलिस के सभी प्रयास को विफल करते हुए अपराधी अपने मंसूबे में सफल हो रहा हैं और दिनदहाड़े जब चाहे, जहां चाहे, जैसे चाहे वैसे एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहा है। हालांकि एसपी विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस जिले के कई टॉप टेन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर शिकंजा कसने का प्रयास की है, इसके बावजूद जिले में लूट की घटना नहीं रुक रही है। इसे रोकना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई।

समस्तीपुर में पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद लूट की घटना थम नहीं रही है। पुलिस एक घटना की जांच पूरी भी भी नहीं कर पाती है कि बदमाश लूट की एक के बाद एक लूट की घटना को अंजाम दे देते हैं। लुटेरों ने एक बार फिर स्वर्ण व्यवसायी, सीएसपी संचालक, माइक्रोफाइनेंस कर्मी को अपना निशाना बना रखा है।

पिछले स्पताह जिले में दो स्वर्ण व्यवसायी को लूटने के बाद अपराधियों ने 4 अप्रैल को मुफस्सिल थाना के भूईधारा पंचवटी चौक पर दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार चार अपराधियों ने पांच लाख 60 हजार रुपए लूट पुलिस की परेशानी बढ़ा दी। सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

29 मार्च : अंगारघाट थाना क्षेत्र में 29 मार्च की रात सुपौल गांव में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख का सोना चांदी का जेवर लूट लिया था। पीड़ित व्यवसायी रेबाड़ी का निवासी है, वह मुफस्सिल थाना के लखी चौक पर अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश के अनुसार मामले की जांच चल रही है। शीघ्र ही उदभेदन कर दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है।

एक अप्रैल : सिंघिया थाना में एक अप्रैल की देर शाम हरिदया पथ में धनहोबाहा के पास बाइक सवार अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 30 लाख का सोना लूट लिया। यह घटना भी उस समय हुई जब पिपरा घाट चौक स्थित दूकानदार दूकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। हालांकि पुलिस इस मामले को अब तक संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष केके मंडल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।

12 मार्च: वारिसनगर थाना के पास 12 मार्च की सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर लगभग छह लाख से अधिक रुपए लूटकर फरार हो गया। घटना के इतने दिन के बाद भी पुलिस का हाथ इस मामले में खाली है। हालांकि पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर उसकी दिशा में जांच की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *