आवारा कुत्तों ने स्वास्थ्य विभाग को लगाया एक करोड़ का चूना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में आवारा कुत्तों के आतंक से  स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक महीना वैक्सीन पर लाखों रुपये खर्च करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि औसतन प्रत्येक महीने सात से आठ लाख रुपए का वैक्सीन सदर अस्पताल में खर्च होता है। यानि प्रत्येक वर्ष 80 लाख से लेकर एक करोड़ तक का खर्च केवल एआरवी वैक्सीन के नाम पर हो रहा है। यूं कहें तो कुत्तों के कारण स्वास्थ्य विभिन्न को प्रतिवर्ष एक करोड़ से अधिक का चूना लग रहा है। बावजूद इन आवारा कुत्तों पर शिंकजा के लिए नगर निगम के पास कोई उपाय नही है।

बाजार में एआरवी की कीमत साढ़े तीन सौ रुपए है। जबकि कई बार इसे अधिक दामों में भी बेचा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आवारा कुत्तों के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इन दिनों समस्तीपुर शहर में आवारा कुत्तों का आतंक भी काफी बढ़ गया है। जिसके कारण प्रत्येक दिन दर्जनों लोग कुत्तों के काटने से घायल होकर सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

इस वर्ष केवल जनवरी व फरवरी महीने में लगभग एक हजार लोगों को कुत्ता ने काटा है। जिनका वैक्सीनेशन सदर अस्पताल में किया गया। इसमें कई लोगों की स्थिति ऐसी थी की पैर व हाथ को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया था। इन लोगों को वैक्सीनेट करने पर सदर अस्पताल का 3850 वैक्सीन खर्च हो गया। अप्रैल से लेकर फरवरी तक सदर अस्पताल के द्वारा कुल 20 हजार 107 वैक्सीन पीड़ित लोगों को लगाया।

समस्तीपुर शहर के कई मुहल्लो में इन दिनों कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। जिसके कारण आए दिन लोग इसके शिकार हो रहे हैं। खासकर देर रात में घर लौटने के दौरान एवं सुबह में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों पर कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ता है। जिसके कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुत्तों को पकड़ने एवं उसका नसबंदी करने को लेकर नगर निगम के पास फिलहाल कोई योजना नहीं है। शहर के कचहरी रोड, स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, सोनवर्षा चौक, बीएड कॉलेज रोड, बायपास, मोहनपुर रोड में रात के समय वाहन गुजरते ही कुत्तों की झुंड भी दौड़ पड़ता है। इससे कई बार बाइक चालक गिरकर जख्मी भी हो जा रहे हैं।

सदर अस्पताल मेवपिछले वर्ष अप्रैल में 2088 वैक्सीन खर्च किये गए। इसी प्रकार मई में 2013 वैक्सीन, जून में 1822 वैक्सीन, जुलाई में 1673 वैक्सीन, अगस्त में 1681 वैक्सीन, सितंबर में 1579 वैक्सीन, अक्टूबर में 1491 वैक्सीन, नवंबर में 1843 वैक्सीन, दिसंबर में 2072 वैक्सीन सदर अस्पताल में खर्च किया गया।

जबकि इस वर्ष जनवरी में 1952 , फरवरी में 1898 व मार्च में 2025 वैक्सीन सदर अस्पताल में खर्च किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *