बिहार के मंत्री संजय झा ने कहा- बिहार में मेधा की कमी नहीं, तरासने की जरूरत

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर। प्रखंड क्षेत्र के डीपीएस सिरोपट्टी के परिसर में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने रविवार को बिहार बोर्ड की परीक्षा 2023 में 481 अंक के साथ 5वीं स्थान प्राप्त करने वाले चंदन कुमार को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर और माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री झा ने कहा कि बिहार में मेधा की कोई कमी नहीं है ।आवश्यकता है कि उसे तरासने की, उसे सही मार्गदर्शन की। उन्होंने चंदन कुमार की प्रसंशा करते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़िए और देश में नाम रौशन कीजिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। अतः अपने देश को दुनिया की परिधि में लाने के लिए समुचित योजना बनाकर उसपर काम कीजिए।ताकि पूरे समाज के लोग आप पर गर्व कर सकें।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि बिहार में गांव और गरीब के बच्चे काफी मेहनती होते हैं। कठिन परिश्रम,लगन और संघर्ष कर वे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

उन्होंने चंदन कुमार को राज्य में 5वीं स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए आगे और अच्छा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके माता पिता को तनाव मुक्त वातावरण निर्माण के लिए आग्रह किया। ताकि बच्चे बाधारहित वातावरण में अध्ययन और अध्यापन का कार्य कर सकें।

मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र नाथ सिंह,डी पी एस के संस्थापक रामदेव सिंह,डायरेक्टर प्रकाश कुमार, जद यू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, मुखिया अरुण कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण गुप्ता, डॉक्टर लाल बाबू, समाजसेवी रामबली चौधरी, मनोज कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर दिलीप कुमार महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह, अजीत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *