समस्तीपुर के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा के राहुल व अवधेश को मिला 92 प्रतिशत अंक

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शुक्रवार को जारी किए गए दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा से परचम लहराया है। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा के राहुल कुमार व अवधेश कुमार ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। शिक्षक गगन कुमार ने बताया कि दीपनारायण महतो व शोभा देवी के पुत्र राहुल तथा फूलेन्द्र यादव व अनिता देवी के पुत्र अवधेश को कुल 460 अंक प्राप्त हुआ।

वहीं सत्यप्रकाश राय के पुत्र प्रिंस कुमार 403 अंक तथा रामनरेश यादव के पुत्र पुरुषोत्तम कुमार 408 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। इसके अलावा इसी स्कूल के अमरेश, अमित, जैनब, सुमन कुमारी, अंजलि कुमारी, मिथिलेश, मोनू, प्रमित, राहुल, संजीव व त्रिदेव ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर स्कूल का मान बढ़ाया है।

प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव, शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, कुंदन कुमार, सीमा कुमारी, सुधा कुमारी, सोनी कुमारी, राजकुमार, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *