यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुडे
समस्तीपुर। अखंड ज्योत पाठ के साथ श्री खांटू श्याम बिहारी मंदिर का 56वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव शुक्रवार को शुरू हुआ। भक्तिमय वातावरण के बीच कोलकाता से आये पाठवाचक संदीप सुल्तानिया ने अखंड पाठ की शुरुआत करायी। पाठ में 61 महिलाएं शामिल हैं।

पाठ के बीच बीच कलाकारों की टीम ने मनमोहक भाव नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत किया, जिससे श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब कर झूमते रहे।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि दिन में 11 बजे शुरू हुआ अखंड ज्योत पाठ शाम में छह बजे तक चलता रहा। पाठ में शामिल महिलाओं ने एक समान परिधान धारण कर रखा था। प्रारंभ में ओमप्रकाश शर्मा ने पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत करायी।

मौके पर सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, विनोद अग्रवाल, महेंद्र केडिया, मनोज काबरा, अमन अग्रवाल, आनंद संथालिया, आशीष खेमका, दीपू जालान, भरत कुमार पालीवाल, अनिकेत अग्रवाल, माधव संथालिया, संजय सुरेका प्रमुख रूप से मौजूद थे। आयोजकों ने बताया कि शनिवार सुबह श्री श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली जाएगी। शाम में कलाकारों की टीम भजन कीर्तन प्रस्तुत करेगी।






