समस्तीपुर में गंगापूजा के दौरान दो महिला नदी में डूबी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ब्लॉक के रसलपुर स्थित गंगा नदी घाट पर शुक्रवार को गंगाजल लेने के दौरान दो महिला डूब गई। घटना में एक महिला और एक युवती डूबने के बाद लापता होने की जानकारी मिली है। इसकी सूचना गांव में पहुचते ही लोगों के बीच में हाहाकार मच गया। सूचना मिलने के बाद दोनों को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलायी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी शंभू चौधरी के यहां भूइंया बाबा का आयोजन किया गया था। जिसके लिए पूजा में शामिल महिलाएं और युवती गंगा पूजन व गंगाजल के लिए रसलपुर में गंगा पूजन करने गयी थी। बताया गया है कि पूजन के पूर्व महिलाएं व युवती गंगा में स्नान कर जल लेने लगी।

उसी दौरान शंभु चौधरी की पुत्री निशा देवी (22) और बेगूसराय के तेघड़ा निवासी गणेश चौधरी की पुत्री अंजलि कुमारी (16) डूब गई। बताया जाता है कि  अंजली को डूबते देख निशा देवी बचाने गयी, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गयी।

दो-दो लोगो के डूबने की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी घाट पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगो ने मोटरबोट की मदद से नदी में लापता महिला व युवती की खोज में जुट गया। वही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इधर, पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *