यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा शुक्रवार को मैट्रिक की परीक्षा जारी कर दिया है। इसमें शहरी बच्चों के अपेक्षा ग्रामीण परिवेश में रहने वालों बच्चों ने बेहतर परिणाम दिया है। समस्तीपुर जिले के सात-सात बच्चों ने स्टेट टॉप टेन में अपनी जगह बनाकर जिले व गांव का नाम रौशन कर दिया है। शहरी क्षेत्र के बदले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि शहरी क्षेत्र के बच्चों का भी प्रतिशत बेहतर है, लेकिन टॉप टेन की सूची में एक भी बच्चे के शामिल नहीं होने से शहरी क्षेत्र के स्कूल प्रशासन मायूस नजर आ रहे हैं।

बतादें कि शुक्रवार को मैट्रिक बोर्ड की जारी परीक्षा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा स्टेट टॉपरों में 21 बच्चों की सूची वन टू टॉप फाइव में जारी की गयी। जिसमें दो बच्चा समस्तीपुर के हैं। इसमें वारिसनगर प्रखंड के किशनपुर हाईस्कूल के विवेक कुमार ने 883 अंक लाकर चौथा स्थान लया, वहीं हाईस्कूल हांसोपुर के चंदन कुमार 481 अंक लाकर पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

वहीं टॉप सिक्स टू टेन में जिले के पांच बच्चों ने अपना प्रतिभा दिखाकर जिले के नाम रोशन किया। इसमेंं वारिसनगर के गोही बालिका हाईस्कूल की तनु कुमारी ने 480, मोहिउद्दीननगर के सुलतानपुर की अदिति कुमारी ने 480 एवं विद्यापतिनगर प्रखंड के बढ़ौना के नवनीत कुमार ने 480 अंक लाकर छठा स्थान प्राप्त किया है। वहीं विभूतिपुर गंगौली हाईस्कूल के सन्नी कुमार एवं कल्याणपुर प्रखंड के सोमनाहा के विवेक कुमार ने 476-476 अंक लाकर सूबे में दसवा स्थान प्राप्त किया है।

डीईओ ने बताया कि इस बार जिले से कुल 68 हजार 751 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 31 हजार 751 छात्र व 36693 छात्राएं शामिल थे। उन्होंन इस बार का रिजल्ट पिछले साल से बेहतर बताया। बीटी हाई स्कूल किशनपुर से विवेक कुमार ने 483 अंक लाकर चौथे स्थान पर है। हाई स्कूल हांसोपुर वारिसनगर से चंदन कुमार ने 481 अंक लाकर पांचवें स्थान प्राप्त किया है। एसडीपी गर्ल्स हाई स्कूल गोही वारिसनगर से तन्नू कुमारी, एएनएस गर्ल्स हाई स्कूल सुल्तानपुर मोहिउद्दीनगर से अतिदि कुमारी तथा हाई स्कूल बरहौना से नवनीत कुमार ने (तीनों विद्यार्थी) 480 अंक प्राप्त कर छठे स्थान प्राप्त किया है।

उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगौली मंदा विभूतिपुर से सनी कुमार और उच्च माध्यमिक विद्यालय सोमनाहा कल्याणपुर से विवेक कुमार ने 476 अंक हासिल कर दसवीं रैंक पायी है। डीईओ ने मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों, अभिभावकों एवं स्कूल प्रशासन को शुभकामनाएं दी है।





