हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सदर अस्पताल परिसर में बुधवार को मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सीएस डॉ. एसके चौधरी ने फिता काटकर किया। इस दौरान सीएस ने कहा कि इस मेला का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण को लेकर लोगो को जागरूक करना है। ताकि हर कोई योग्य व्यक्ति इसमे अपना योगदान दे सकें। खासकर पुरुषों को आगे आने की जरूरत है। इस दौरान सीएस ने लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी संसाधनों को अपनाने की अपील की। साथ ही देश में बढ़ती जनसंख्या को हर लोगों को सोचने की जरुरत है।

सीएस ने कहा कि एपीएचसी से लेकर सदर अस्पताल तक परिवार नियोजन के सभी संसाधन उपलब्ध है। इस लिए लोग अपनी सुविधा अनुसार अस्थायी या स्थायी संसाधन का उपयोग जरुर करें। डीसीएम अनिता कुमारी ने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को इसकी जानकारी पहुंचायी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के द्वारा क्षेत्र भ्रमण से लेकर अस्पताल तक इसकी जानकारी देकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।

मौके पर मौके पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. गिरीश कुमार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सैयद मेराज इमाम, एचएम विश्वजीत रामानंद, डीसीएम अनिता कुमारी, केयर इंडिया डीटीएल संदीप ताह के अलावे पवन कुमारी, शोभा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।






