समस्तीपुर के विभूतिपुर में लगी आग में 10 घर राख

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में देर शाम लगी अगलगी की घटना में चार घर जल गया। घटना में आग की लपटें इतनी तेज थी कुछ ही देर में घर व उसमें रखे सभी सामान जलकर राख हो गया। घटना विभूतिपुर ब्लॉक के महथी दक्षिण पंचायत वार्ड एक भगवती स्थान के समीप की है, जहाँ देर शाम आग लगने से चार घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में शंभू पासवान के पुत्र संजीत पासवान और रंजीत पासवान, हीरालाल पासवान के पुत्र रौशन पासवान, गणेशी पासवान की पत्नी गुलाबिया देवी, लखन पासवान, मीना देवी, फुल कुमारी देवी, सरस्वती देवी, शंभू पासवान, समीना देवी,मंजू देवी एवं अयोध्या पासवान
घर जलकर राख हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ये लोग सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के भीड़ी टोल में बसे हुए थे। जो फिलहाल उसके सटे महथी दक्षिण पंचायत के वार्ड एक में फूस का घर बनाकर रह रहे थे। जिसमें अचानक आग लग गई।आग की लपटे इतनी बड़ी थी कि जबतक लोगों ने इसपर काबू पाना चाहा और जबतक अग्निशमन की टीम पहुंची। तब तक चारों घर का सभी समान जलकर राख हो गया।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इधर घटना के बाद गृह स्वामी के हजारों संपत्ति का नुकसान हो गया है। साथ ही घटना के बाद पीड़ित अपने परिवारों के साथ खुले आसमान में रहने को विवश हैं। आग लगने के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन लोगों ने संभावना जताई है कि खाना बनाने के दौरान चिंगारी निकली होगी जिसके कारण यह घटना घटी। हालांकि इस संबंध में अभी तक खुलासा नहीं हुआ कि अगलगी की घटना कैसे हुई। फिलहाल घटना की जानकारी स्थानीय थाना एवं सीओ को भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *