हाजीपुर। उत्तर रेलवे के अम्बाला कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म सं. 07 के वाशेबुल एप्रोन के मरम्मत एवं टूटे हुए स्लीपर को बदलने हेतु दिनांक 17 मार्च से 10 अप्रैल तक प्लेटफॉर्म सं. 07 पर परिचालन ब्लॉक लिया जा रहा है । इस कारण पूर्व मध्य रेल की 01 जोड़ी ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है तथा 01 जोड़ी ट्रेन का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा। ईसीआर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन- मंगल, शुक्र एवं रविवार को परिचालित की जाने वाली) 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 मार्च, 02, 04, 07, एवं 09 अप्रैल को जयनगर से रद्द रहेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल (सप्ताह में तीन दिन- बुध, शुक्र एवं रविवार को परिचालित की जाने वाली) 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 मार्च, 02, 05, 07, एवं 09 अप्रैल को अमृतसर से रद्द रहेगी ।
जबकि गाड़ी सं. 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस – (सप्ताह में तीन दिन- सोम, गुरू एवं रविवार को परिचालित की जाने वाली) 16, 19, 20, 23, 26, 27, 30 मार्च, 02, 03, 06, एवं 09 अप्रैल को सहरसा से खुलने वाली 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना के रास्ते चलायी जाएगी। गाड़ी सं. 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस – (सप्ताह में तीन दिन- बुध, शनि एवं रविवार को परिचालित की जाने वाली) 18, 19, 22, 25, 26, 29 मार्च, 01, 02, 05, 08 एवं 09 अप्रैल को अमृतसर से खुलने वाली 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लुधियाना-धूरी-जाखल-नई दिल्ली के रास्ते चलायी जाएगी।







