वायरल वीडियो : होली के दिन हथियार के साथ डांस और फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुफस्सिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य पांच युवक की भी पहचान कर ली गई। इस मामले में मुफस्सिल थाना में 5 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा ने बताया की वायरल वीडियो के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान कोरबद्ध के धर्मवीर कुमार के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार होली के दौरान कुछ युवकों की टोली हाथ में पिस्टल लेकर डांस कर रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने दरोगा आनंद कुमार कश्यप को वीडियो जांच की जिम्मेदारी दी। फिर मुफ्फसिल थाना में पदस्थापित एसआई आनंद कुमार कश्यप ने 12 मार्च को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा लगुनिया सूर्यकंठ वार्ड नंबर 37 निवासी धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र के कोरबद्धा के लगुनिया सूर्यकंठ में सशस्त्र पुलिस बल के जवान के साथ छापेमारी की गई। पुलिस छापेमारी के दौरान युवक भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने धर्मवीर कुमार को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक ने कई अन्य लोगों का भी नाम बताया। वायरल वीडियो व तस्वीर की पुष्टि दूरबीन न्यूज नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *