समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने जिले के टॉप टेन शराब माफिया व अपराधियों की सूची में से शामिल बिहार के चार-पांच जिलों के थानों के लिए सिरदर्द बन चुके शराब माफिया को गिरफ्तार किया गया। समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाला निवासी हरिश्चंद्र सिंह उर्फ विधायक को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि हरिश्चंद्र सिंह उर्फ विधायक के ऊपर वैशाली के बलिगांव थाना, बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना, भागलपुर जिले के मुजाहिदपुर थाना और समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना, विद्यापतिनगर थाना, बंगरा थाना, ताजपुर थाना, मुफ्फसिल थाना और खानपुर थाना में हत्या, शराब तस्करी से संबंधित कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। हरिश्चंद्र सिंह उर्फ विधायक जिले के टॉप टेन अपराधियों में से एक है और उसके ऊपर कई जिलों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं, जिसमें वह फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि के इसके संबंध में मिली गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम को वेस्ट बंगाल के आसनसोल भेजा गया। जहां छापेमारी टीम के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की छापेमारी टीम में डीआईयू शाखा के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, मुसरीघरारी थाना की एसआई निरु कुमारी, सिपाही संजय कुमार व महिला सिपाही जयमाला कुमारी शामिल थी।







