भाजपा ने 45 जिलाध्यक्ष को सौंपी कमान, उपेंद्र कुशवाहा पर दोबारा भरोसा

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय कुमार जायसवाल ने विभिन्न जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें समस्तीपुर जिले के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा को फिर से पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व  सांसद संजय कुमार जायसवाल ने गुरुवार को जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। जिसमें समस्तीपुर जिला में उपेंद्र कुमार कुशवाहा को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया है।
भाजपा जिलाध्यक्षों की जारी सूची के अनुसार रोहतास में सुशील कुमार, वैशाली में प्रेम कुशवाहा, झंझारपुर में ऋषिकेश रावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मधुबनी में शंकर झा, समस्तीपुर में उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्णिया में राकेश कुमार, दरभंगा में जीवछ सहनी, किशनगंज में सुशांत गोप व सहरसा में दिवाकर सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार पटना ग्रामीण में धर्मेंद्र कुमार, बाढ़ में अरुण कुमार,गया में प्रेम प्रकाश चिंटू, अरवल में धर्मेंद्र तिवारी, जहानाबाद  अजय देव, भागलपुर में संतोष सहा, बांका में ब्रजेश मिश्र,  नवगछिया में मुक्तिनाथ सिंह, लखीसराय में दीपक कुमार, मुंगेर में अरुण पोद्दार, गोपालगंज में संदीप गिरी उर्फ  मन्तु गिरी, बगहा भूपेंद्र नाथ तिवारी,  बेतिया रूपक श्रीवास्तव, रक्सौल अशोक कुमार पांडेय, मधेपुरा में दीपक कुमार, सुपौल में नरेंद्र ऋषि देव, नवादा में अनिल मेहता को भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार नालंदा में ई रविशंकर प्रसाद, मुजफ्फरपुर में रंजन कुमार, सीतामढी में मनीष कुमार, शिवहर में नीरज कुमार सिंह, बेगूसराय में राजीव कुमार वर्मा, खगड़िया शत्रुघ्न भगत, बक्सर में विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, छपरा में रंजीत सिंह, कटिहार में मनोज राय, अररिया में आदित्य नारायण झा, कैमूर में मनोज जायसवाल,  भोजपुर में दुर्गाराज, पटना महानगर में अभिषेक कुमार, औरंगाबाद में मुकेश शर्मा, जमुई कन्हैया कुमार सिंह, सिवान में संजय पांडेय, मोतिहारी में प्रकाश अस्थाना, ढाका में राजेश तिवारी एवं शेखपुरा में सुधीर कुमार बिंद को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *