होली में अस्पतालों का इमरजेंसी व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, सीएस ने दिया आदेश

समस्तीपुर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। इसको लेकर खासकर सभी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा को चुस्त दुरुस्त करने का आदेश दिया है। साथ ही ऑन डॺूटी कर्मियों एवं डॉक्टरों को समय से अपने- अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहने का आदेश दिया गया है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने सभी अनुमंडलीय अस्पताल, रेफर अस्पताल, सामूदायिक अस्पताल एवं पीएचसी में इमरजेंसी सेवा को चुस्त दुरुस्त रखते हुए आवश्यक दवाओं का स्टॉक निर्धारण करने का आदेश दिया है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज में कोई परेशानी न हो। खासकर सदर अस्पताल में विशेष व्यवस्था करने के साथ ही एंबुलेंस को अलर्ट मोड में तैयार रखने का आदेश दिया गया है। सदर अस्पताल डीएस डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी डॺूटी बांट दी गयी है। सभी शिफ्ट में डॉक्टरों के अलावे कर्मियों की डॺूटी पूर्ववत लगायी गयी है। वहीं होली को देखते हुए सभी कर्मियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है। ताकि जरुरत पड़ने पर कर्मियों की मदद ली जा सके।सदर अस्पताल में इरमजेंसी में दवाओं की उपलब्धता करायी गयी है। इसमें खासकर सड़क हादसे में जख्मी की इलाज की व्यवस्था के अलावे फूड प्वाइजनिंग, गैस, पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि की शिकायत आती है। ऐसे बीमारी के लिए दवाओं की उपलब्ध करा दी गयी है। होली के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर जहां पुलिस के लिए टॉल फ्री नंबर 112 पर कॉल किया जा सकता है।वहीं एंबुलेंस के लिए 102 पर कॉल किया जा सकता है। इसके अलावे एंबुलेंस, पुलिस, अगलगी आदि समस्या के लिए भी 112 पर संपर्क किया जा सकता है।
डीएम – 9473191332
एसपी – 9473191333
सदर एसडीओ- 9473191334
एसपी- 9431822993
सदर डीएसपी-9431800059
मुख्यालय डीएसपी – 9431822535
समस्तीपुर नगर थाना – 9431822511
मुफस्सिल थाना – 9431822536
सिविल सर्जन-9470003701
सदर अस्पताल डीएस – 9470003682
अस्पताल प्रबंधक- 7091597430

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *