समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में पिछले दिनों हुए विभूतिपुर थाना अंतर्गत चर्चित पूर्व मुखिया सुरेंद्र सिंह डबल हत्याकांड का उद्भेदन किया गया। मुख्य साजिशकर्ता पूर्व विधायक रामबालक सिंह के भाई लालबाबू प्रसाद को गाजियाबाद, दिल्ली से किया गया गिरफ्तार व अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी। विभूतिपुर में समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि मृतक पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह के पास पूर्व विधायक रामबालक सिंह का एक औरत के साथ अश्लील विडियों था। जिसे मुखिया के द्वारा ग्रामीण लोगो को दिखाकर पूर्व विधायक की छवि खराब किया जा रहा था। पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनके भाई लालबाबू प्रसाद के द्वारा एक योजना बनाकर शूटर को 06 लाख रूपया में हत्या का सुपारी दिया गया। हत्या के लिये चार शूटर को बुलाया गया, जिसकी अपराधकर्मी के घर पर बैठक हुई।
रामबालक के द्वारा अपने मुंशी कैलाश सिंह को रेकी एवं सूटर से पहचान कराने के लिये तैनात किया गया। इस क्रम में दिनांक 20 मार्च 2023 को समय करीब 07:30 बजे पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह ( मृतक ) अपने ग्लौम्बर मोटरसाईकिल से अपने मुंशी सत्यनारायण सिंह ( मृतक ) के साथ अपने चिमनी भरपुरा टोला – चौचाही जा रहे थे। इसी क्रम में ग्राम मड़ीहा में बचनी कचहरी के पास जब पहुँचे तो पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह का गाड़ी वहाँ पर पूर्व से खड़े अपराधकर्मियों के द्वारा रोक कर गोली मारकर पूर्व मुखिया सुरेन्द्र सिंह एवं उनके मुंशी सत्यनारायण सिंह की हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी के डर से पूर्व विधायक रामबालक सिंह एवं इनका भाई लालबाबू प्रसाद बाहर भाग गये।



पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा शिवम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में आसूचना संग्रह एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर विशेष टीम के सदस्यों के द्वारा दिनांक 03 मार्च 2023 को कांड में संलिप्त एवं कई कांडो के वांछित रहे कुख्यात अपराधकर्मी लालबाबू प्रसाद ( पूर्व विधायक रामबालक सिंह का भाई) को गाजीयाबाद (दिल्ली) से गिरफ्तार किया गया है। ग्रे कलर की अपाचे मोटरसाईकिल भी जब्त की गयी। एसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी लालबाबू प्रसाद है, पिता रामजीवन सिंह, ग्राम सिंघिया बुजुर्ग टोला शिवनाथपुर थाना विभूतिपुर के निवासी हैं।





