दिव्यांगजनों को मिला उपकरण, बीडीओ ने कहा सहायक उपकरण से दिव्यांगजनों को मिलेगा सहूलियत

समस्तीपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा परिसर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच विभिन्न उपकरण वितरण किया गया। इस कड़ी में 18 लोगों  ट्राई साइकिल, चार लोंगो को वाकर, 20 लोगों को बेल्ट, 47 लोंगो व्हील चेयर, 95 लोगो को वाकिंग स्टिक, 13 लोंगो को राइट हैंड चलित ट्राई साइकिल आदि का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह के हाथों किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों को सहायक उपाकरण मिलने से काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को समाज के मुख्य धारा में जुड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बचे दिव्यांगजनों को भी संबंधित उपाकरण दे दिया जाएगा।
जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि  सरकार द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है । उन्होंने कहा कि अनिल राम, रामानंद सहनी, नंदकिशोर राय, कल्पना कुमारी, हसीबूल अंसारी, कपिलदेव महतो, राम पुनीत मांझी आदि को सहायक उपकरण मिला है। सभी लोग उपकरण पाकर खुश हो गये। मौके पर एलिमको के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ब्रजेश कुमार, डॉक्टर लाल बाबू, विश्ववंधू  राय, विकास मित्र नगीना कुमारी, उमेश राम, झगड़ू राम, सुरेश मांझी, चिरंजीवी राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *