समस्तीपुर में विवाहिता की गला दबा हत्या, फंदे से लटकी मिली लाश!

समस्तीपुर/विभूतिपुर। समस्तीपुर जिले के विभिूतिपुर थाना अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 10 में गुरुवार शाम एक विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली। घटना लगभग चार साढ़े चार की बतायी गयी है। कुछ लोग जहां खुदकुशी मान रहे हैं तो कुछ हत्या। फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। इधर, घर मे फंदे से लाश लटके होने की सूचना पर  सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ गयी। सूचना पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने महिला के शव को फंदे से उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस इसे प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने का मामला बता रही है। मृतका की पहचान कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 10 निवासी रामकुमार शर्मा की 22 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में  हुई है। उसका अंगारघाट थाना क्षेत्र में मायका है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। फिलहाल घटना के बारे में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे थे। मृतका के मायके से भी कोई नहीं पहुंचे थे। पुलिस मायके वालों के इंतजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *